फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम दिगवार में नवविवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम दिगवार निवासी रीना (18) पत्नी अनिल यादव शनिवार की दोपहर में घर में ही थी, उसका पति खेत पर गया था, अन्य ससुराल वाले भी खेत पर और गांव में ही थे। घर पर उसकी चचेरी सास (काकी) ही थी जिसे कम सुनाई देता है। इस दौरान रीना अपने कमरे में सोने चली गई। करीब शाम चार बजे रीना का जीजा मुलायम घर आया और रीना को आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर उसने काकी से पूछा तो उन्होंने इशारे में कमरे में रीना के सोने की बात बताई। मुलायम ने उसके कमरे का दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
इस पर उसने रीना के पति अनिल को फोन लगाया। अनिल व अन्य ससुराली घर पहुंचे और दरवाजे तोड़कर अंदर गए तो रीना का शव म्यारी पर साड़ी के फंदे पर लटक रहा था। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया और उसके मायके वालों को घटना की जानकारी देकर पुलिस को सूचना दी। नाराहट पुलिस और तहसीलदार पाली मौके पर पहुंच गए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता ग्राम अजान निवासी इंदर यादव ने बताया कि उसकी बेटी की शादी सात माह पूर्व आठ जून 2021 को हुई थी। चार दिन पहले ही मंगलवार को रीना मायके से लौटकर ससुराल गई थी, तब उसने कुछ नहीं बताया था। उसने दो दिन पहले भी फोन पर बात की तब भी सब ठीक था। उसने ऐसा कदम किस वजह से उठाया, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें