फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री, विधायक पर चल रहे मुकदमे, सपा प्रत्याशी बेदाग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद की दोनों विधानसभा सीटों के लिए भाजपा से प्रत्याशी सदर विधायक पर वर्ष 2019 में आचार संहिता के उल्लंघन में दो और महरौनी क्षेत्र के प्रत्याशी राज्यमंत्री पर आचार संहिता के उल्लंघन एवं मारपीट के मामले में कुल तीन मुकदमे चल रहे हैं। जिसका ब्योरा दोनों प्रत्याशियों द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए भरे नामांकन फार्म में दिया गया है। हालांकि सदर सीट पर सपा प्रत्याशी पर कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

भाजपा ने सदर सीट के लिए विधायक रामरतन कुशवाहा एवं महरौनी सीट के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। जिस पर दोनों प्रत्याशियों ने बीते रोज शनिवार को अपना-अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफीसर के समक्ष जमा कर दिया है। जिसमें प्रत्याशियों ने थानों या न्यायालय में चल रहे मुकदमों का ब्योरा भी भरा है। जिसके तहत सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के खिलाफ वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में दो मुकदमे दर्ज हुए थे, जिनका मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है।
वहीं महरौनी के विधायक और सरदार के मंत्री मनोहरलाल पंथ के खिलाफ भी वर्ष 2019 में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में एक स्टेट केस और वर्ष 2020 में एक केस दर्ज हुआ था, जो न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं मंत्री के खिलाफ एक मुकदमा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दर्ज हुआ था। वहीं सपा प्रत्याशी रमेश कुशवाहा के नामांकन ब्योरे के अनुसार उन पर कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं है। यह ब्योरा नामांकन करने के दौरान प्रत्याशियों द्वारा भरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें