फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: पानी की टंकी में मिले पक्षियों के पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली (ललितपुर)। जल संस्थान की लापरवाही से लोग टंकी का दूषित पानी पी रहे थे। इसका खुलासा तब हुआ जब सभासद की शिकायत पर एसडीएम-प्रभारी ईओ ने मौके पर जाकर जांच की। टंकी का ढक्कन टूटा पड़ा था और पानी में पक्षियों के पंख सड़ रहे थे। एसडीएम ने जल संस्थान के अभियंता से मोबाइल पर बात कर नाराजगी जताते हुए दो दिन में साफ सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर डालने के निर्देश दिए।
करीब पांच वार्डों के नागरिकों को टंकी से बदबूदार पानी की सप्लाई की जा रही थी। सभासद प्रियंक जैन से पानी में आ रही दुर्गंध व पक्षियों के पंख निकलने की शिकायत की गई। सभासद ने उपजिलाधिकारी/ प्रभारी अधिशासी अधिकारी मनीष कुमार के संज्ञान में यह मामला लाया। एसडीएम खुद मौके पर पहुंचे और टंकी का जायजा लिया। टंकी पर चढ़ने के लिए एक सीढ़ी टूटी मिलने के साथ ही ऊपर ढक्कन भी टूटा मिला। उन्होंने अंदर देखा तो पक्षियों के पंख पड़े थे। उन्होंने जल संस्थान के अभियंता से मोबाइल पर बात कर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस तरह की लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-तो क्या साढ़े चार साल पहले हुई थी टंकी की सफाई
जल संस्थान की जिला परिषद इंटर कॉलेज परिषद में स्थित टंकी पर सफाई की तारीख 06 सितंबर 2019 लिखा था। इस पर एसडीएम की नजर पड़ते ही उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारी जयराम यादव से पूछा कि टंकी की सफाई क्या साढ़े चार साल पहले हुई थी। कर्मचारी ने बताया कि सफाई तो करीब दो साल पहले हुई थी, लेकिन टंकी पर तारीख नहीं बदली गई। एसडीएम ने हिदायत दी कि जब टंकी की सफाई हो तो उसकी तारीख भी स्पष्ट लिखी होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें