फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल: कभी वातानुकूलित एनसीडी सेल अब पंखों के लिए मोहताज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कभी वातानुकूलित रही एनसीडी सेल अब पंखों के लिए मोहताज हो गई है। डायबिटीज, हृदय व कैंसर के रोगियों के उपचार के लिए जिला अस्पताल में एनसीडी सेल है। शुरुआत में यहां दो एसी व छह पंखे लगाए गए थे, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते अब एनसीडी सेल में एसी तो दूर पंखे तक नहीं हैं। इससे मरीज गर्मी से परेशान हैं।
जिला अस्पताल में भूतल पर एनसीडी (नान कम्युनिकेबल डिसीज) सेल स्थापित किया गया है। मरीजों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं की गई थीं। फिजियोथैरेपी के लिए मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही ईसीजी, शुगर और रक्तचाप भी मापा जाता है। वर्तमान में एनसीडी सेल में 300 से अधिक मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं। उनके बैठने के लिए बेंच भी रखवाई गई हैं। गर्मी से राहत के लिए एसी व पंखे भी लगाए गए थे। अधिक गर्मी लगने पर मरीज एनसीडी सेल में बैठ जाते थे।
विज्ञापन

लेकिन, अब एनसीडी सेल एसी तो दूर पंखा तक की राह देख रही है। यहां लगे दोनों एसी गायब हो गए हैं। पंखे भी नजर नहीं आ रहे। दीवार पर पंखों के स्टैंड मात्र ही लटक रहे हैं। ऐसे में इलाज को आ रहे मरीजों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। मरीज पसीना-पसीना हो रहे हैं।
विज्ञापन

-
फोटो- 02
आर्थो सर्जन की ओपीडी की गैलरी में नहीं है पंखा
आर्थो सर्जन की सभी ओपीडी भूतल पर है। आर्थो सर्जन की चार ओपीडी होने के बावजूद गैलरी में एक भी पंखा नहीं लगाया गया है। ऐसे में इन ओपीडी में आ रहे लगभग 200 मरीजों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। तीमारदारों को भी समस्या हो रही है।
-
एनसीडी सेल में पंखे खराब थे, इन्हें मरम्मत के लिए निकाला गया है। ठीक होने पर तत्काल लगवा दिया जाएगा।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें