श्रीदीप चंद्र जौहरी महाविद्यालय में एनसीसी की अनुमति मिलने पर खुशी जताते लोग
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। श्री दीपचंद्र चौधरी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय कैडेट कोर के प्रशिक्षण की अनुमति मिल गई है। इसी सत्र में 80 छात्र और 80 छात्राएं प्रशिक्षण के लिए प्रवेश ले सकेंगे। अनुमति पत्र मिलते ही कॉलेज प्रबंधन व प्राचार्य ने खुशी जताते हुए झांसी की कर्नल मेजर अदिति सिंह का आभार जताया।
प्राचार्य डॉ. जेएस तोमर ने बताया कि कॉलेज में सत्र 2021-22 से निर्धारित 80 छात्र व 80 छात्राओं के प्रशिक्षण की अनुमति मिल गई है। उन्होंने कहा कि इससे कॉलेज के छात्र-छात्राएं की सेना में जाने का रास्ता आसान होगा। मानद आचार्य भगवत नारायण शर्मा ने कहा कि इससे छात्राओं को एनडीए परीक्षा में शामिल होकर देश सेवा करने की राह आसान होगी। कॉलेज के चेयरमैन कमलेश चौधरी, प्रबंध निदेशक प्रवीन चौधरी आदि ने कहा कि एनसीसी का प्रशिक्षण छात्र-छात्राओं में देश सेवा का जज्वा भरेगा। प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं एनसीसी प्रभारी से संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।