फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौतपा: 43 डिग्री चल रहा है तापमान

Sun, 31 May 2015 11:52 PM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर और आसपास भीषण गर्मी पड़ रही है। नौतपा के सीजन में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। इससे जनपदवासियों को राहत नहीं मिल पा रही है। भगवान भास्कर की तेज किरणों के चलते दोपहर में गर्म हवाएं लू का रूप ले लेती हैं।
विज्ञापन



पच्चीस मई से शुरू हुए नौतपा 2 जून तक चलेंगे। ऐसे में अभी दो दिन और शेष हैं। नौतपा के पहले तापमान भले ही 41 व 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा हो, लेकिन नौतपा के शुरु होते ही पारा 43 डिग्री सेल्सियस ही चल रहा है। हालांकि, शाम को तापमान में यकायक कमी आ जाती है। रविवार को दिन की शुरुआत 31 डिग्री सेल्सियस तापमान से हुई। यही वजह है कि सुबह से ही भगवान भास्कर की किरणें चुभने लगी थीं। रविवार को सुबह 7 बजे तीन डिग्री तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 8 बजे 37 डिग्री सेल्सियस तथा 10 बजे 41 डिग्री सेल्सियस तक हो गया। 11 बजे 42 डिग्री सेल्सियस, 12 बजे एक डिग्री कम हो गया, लेकिन दो बजते ही तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।  दोपहर 3 से 4 बजे के बीच तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट होकर 42 डिग्री सेल्सियस आ गया था। शाम होते ही पारा नीचे गिर गया। शाम 6 बजे 39 डिग्री सेल्सियस और रात 9 बजे 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


इस कारण रात्रि होने के बाद भी घरों में उमस रही। गृहणियों के साथ बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी का असर जनजीवन पर भी पड़ रहा है। लोग मुंह पर तौलिया या साफी बांधकर घर से बाहर निकल कर रहे हैं। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घर छोड़ रहे हैं। छांव मिलते ही कुछ देर रुककर आगे के सफर पर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम पूर्वानुमान की मानें तो नौतपा के बाद तापमान में यकायक कमी नहीं आएगी। हालांकि, न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से खिसककर 28 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। जून माह का पहला सप्ताह गर्मी से राहत नहीं देगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें