किसान अजुद्दी (50 वर्ष) को पिछले कुछ दिनों से सीने में दर्द की शिकायत थी। वह घर वालों को जानकारी दिए बिना महरौनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। यहां पर उन्होंने पर्चा बनवाया और दवा भी ली। वह केंद्र के पास बैठा ही था कि हृदयघात से वहीं उसकी मौत हो गई। मृतक किसान के बड़े पुत्र लक्ष्मण व छोटे पुत्र करन का कहना है कि उनके पिता के पास ढाई एकड़ जमीन थी और उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड पर 50 हजार रुपये का कर्ज भी लिया था। वह फसल खराब होने से सदमे में थे।