ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के ही कुछ लोगों पर अवैध कब्जा से मना करने पर घर पर मौजूद महिलाओं और उसकी बेटी के साथ मारपीट करते हुए अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
थाना जखौरा के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायती पत्र में बताया कि 26 सितंबर को उसके पिता जिला अस्पताल में भर्ती थे। वह उनके साथ में अस्पताल में था। जबकि घर में उसकी पत्नी, बेटी और बहू अकेली थी। इसी दौरान उसके ही गांव के पांच लोग आए और उसके घर के बगल में उसके खाली प्लाट पर एक राय होकर कब्जा करने की नीयत से निर्माण करने लगे। जबकि उसकी पत्नी, बेटी व बहू ने मना किया तो उन लोगों ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए लात-घूसों से मारपीट करते हुए अभद्रता की। आसपास के लोगों ने यह देख उन्हें रोका और बीच बचाव किया। पीड़ित ने एसपी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।