फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सीएचसी से नदारद रहे अधिकांश चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। तमाम कोशिशों के बावजूद विधायक की गोद ली हुई सीएचसी की दशा पटरी पर नहीं लौट पा रही है। सोमवार दोपहर में दो बजे के बाद डॉ. लक्ष्मी मुर्मू को छोड़कर कोई चिकित्सक नहीं था।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र में एक मात्र तालबेहट में सीएचसी है। इसे विधायक रामरतन कुशवाहा ने गाेद लिया है। कुछ समय से यहां की व्यवस्था पटरी से उतर गई है। कर्मचारियों की बात तो दूर, चिकित्सक भी अपनी ड्यूटी के प्रति संजीदा नहीं हैं। उनके आने जाने का कोई क्रम नहीं है, जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। सोमवार को यहां दो बजे के बाद एक मात्र महिला चिकित्सक को छोड़ कर शेष चिकित्सक नदारद थे। इससे मरीजों की भीड़ लगी थी। कई मरीज तो प्राइवेट चिकित्सकों के पास और कई सीएचसी में ही कार्यरत चिकित्सकों के निजी क्लीनिक पर उपचार कराने चले गए। करीब चार बजे जब आपातकालीन डयूटी पर चिकित्सक आए तो उन्होंने कुछ मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन

-
- ड्यूटी के समय सीट से गायब रहना ठीक नहीं है। संबंधित चिकित्सकों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। - डॉ. विशाल पाठक, एमओआईसी तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें