बिजली से रोशन हुआ डॉ.शादीलाल कामर्शियल कांप्लेक्स का भवन।
- फोटो : LALITPUR
बिजली की रोशनी से जगमगा उठे स्मारक और इमारतें
ललितपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शाम ढलते ही शहर के स्मारक, सरकारी भवन रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। साथ ही डिवाइडर पर लगे बिजली के पोल की दूधिया रोशनी से समूचा शहर नहा गया।
स्वतंत्रता दिवस व पूर्व संध्या पर सरकारी भवनों व स्मारकों को बिजली से रोशन करने के निर्देश हैं। इसके अनुपालन में सुबह से ही स्मारकों व सरकारी भवनों पर बिजली की झालरें लटकाने का काम शुरू हो गया था। जैसे ही शाम ढली वैसे ही बिजली जल उठी। स्ट्रीट लाइट से लेकर डिवाइडरों पर लगे पोल की लाइटें जलने से सारा शहर दूधिया रोशनी से जगमग हो उठा। वहीं, घंटाघर, डॉ. शादीलाल कांप्लेक्स भी झालरों की रोशनी से जगमग हो उठा। तुवन मंदिर के पास रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर भी लाइट गई है।