फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर रीडर पर लगाए रात में बिल निकालने व अभद्रता के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के मोहल्ला नेहरू नगर के लोगों ने बिजली विभाग के अंतर्गत दो मीटर रीडरों पर रात में बिल निकालने और मना करने पर गाली गलौज कर अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया गया कि उनके मोहल्ला में बीते रोज मंगलवार की रात में करीब साढ़े नौ बजे दो मीटर रीडर आए और मीटर रीडिंग लेने लगे। मोहल्लावालों ने जब दोनों को रात में इस तरह रीडिंग लेने के बारे में पूछा तो वह उनके साथ गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार करने लगे ओर कहा कि डीएम के आदेश हैं कि रात दस बजे तक बिल निकाल सकते हैं। आरोप लगाया कि मीटर रीडर रात में मीटर रीडिंग में गड़बड़ी कर रहे हैं, जिससे एक महीने का बिल हजारों में आ रहा है।
रात में इस प्रकार आने से कोई संगीन घटना हो सकती है। बताया कि मोहल्ला निवासी रामस्वरूप का चार महीने का बिल 54,485 रुपये का मोबाइल पर मेसेज दिया गया। जबकि नोटिस उसे 32 हजार 275 का दिया गया है। मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी से मामले में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन पर रविंद्र सिंह, बृजलाल रैकवार, कृष्णप्रताप सिंह, अजय यादव, रामस्वरूप बबेले, सोनू कुशवाहा, भानकुंवर, प्रभा देवी, पार्वती, श्रीबाई, रानी, कालीचरण रैकवार आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें