फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हरियाली तीज पर पौधे बांटकर दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सर्व ब्राह्मण विकास परिषद की महिला समिति ने परिषद की क्षेत्रीय अध्यक्ष संगीता गोस्वामी के नेतृत्व में अपने निज निवास तालाबपुरा में हरियाली तीज मनाई। महिलाओं ने हाथों में मेंहदी लगाई, पारंपरिक गीत गाते हुए नृत्य किया। इस दौरान पौधे बांट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रितु समाधिया ने कहा कि हरियाली तीज प्रकृति के प्रति प्रेम, नारी शक्ति, पारिवारिक सौहार्द और भारतीय संस्कृति की सुंदर परंपराओं को जीवित रखने का त्योहार है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पवित्र मिलन का प्रतीक माना जाता है। सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से व्रत-पूजन करती हैं। इस अवसर पर वंदना तिवारी, वंदना चौबे, प्रेरणा शर्मा, ममता तिवारी, राजकुमारी दुबे, सुमन रावत, नीलम दुबे, सोहनी गोस्वामी, ज्योति रिछारिया,साक्षी तिवारी आदि उपस्थित रहीं ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें