फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में व्यापारियों पर दर्ज मुकदमें वापस लिए जाएं-जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कडंकी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण व्यापारियों के व्यापार चौपट हो जाने से व्यापारी आर्थिक एवं मानसिक दवाब से गुजर रहे हैं, इस काल में व्यापारियों के ऊपर लिखे गए मुकदमों को तत्काल वापस लिए जाना चाहिए। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें हेमंत जैन रोड़ा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जसपाल बंटी को प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

इलाइट चौराहा स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सेक्टर के पदाधिकारियों के द्वारा बताया गया कि जहां एक ओर प्रदेश सरकार कोरोनाकाल में मृतक व्यापारियों और जनता को विभिन्न प्रकार से मदद कर रही है, वहीं नगर पालिका की दुकानों के किरायेदार जिनकी कोरोना महामारी से मृत्यु हो गई थी उनकी दुकानों का नाम परिवर्तन के नाम पर नगरपालिका के भ्रष्ट कर्मचारियों के द्वारा घूस मांगी जा रही है, उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को व्यापारी की समस्याओं को गंभीरता से लेना होगा और नगर पालिका की दुकानों का नाम परिवर्तन मृतकों के परिजनों के नाम करने की प्रक्रिया को बिना घूस के पूरा करवाना होगा और साथ ही भ्रष्ट नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय करनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन करने पर विवश होगा।
बैठक में उन व्यापारियों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने कोरोना महामारी से पीड़ितों को प्लाज्मा, रक्तदान, खाद्य सामग्री, ऑक्सीजन सिलिंडर देकर लोगों की जान बचाई और आर्थिक रूप से मदद की। जिला कार्यकारिणी को विस्तार देते हुए गिरीश पाठक सोनू को जिला संयोजक, सरदार जसपाल सिंह को जिला प्रवक्ता, वरिष्ठ व्यापारी महेश अनौरा, दिलीप चौधरी व अंशुल बड़कुल को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। अंशुल भदौरा को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया। नगर अध्यक्ष संजय रसिया के द्वारा पं. राजेश दुबे को नगर महामंत्री और सरदार रोमी बाबा को नगर मंत्री पद का दायित्व दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से दिवंगत हुए सभी व्यापारी साथियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर परमात्मा से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अज्जू बाबा ने और आभार जिला युवा अध्यक्ष शानू बाबा ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अजय जैन, मुकेश सराफ, मंगू पहलवान, स्वदेश अग्रवाल डब्बू, भगत सिंह राठौर, नगर युवा अध्यक्ष दीपक राठौर, राजू डोडवानी, बबली डोंगरा, आनंद दुबे, संदीप बुंदेला, केशव साहू, राजेंद्र गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, उत्कर्ष श्रीवास्तव, विनय सतभैया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें