फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सड़क पर उड़ते धूल के गुबार, लोगों को कर रहे बीमार

विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्ग पर गिट्टी व धूल ही धूल - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के प्रमुख मार्ग पर गड्ढों से राहत देने के लिए सड़क निर्माण भले ही किया जा रहा हो, लेकिन गिट्टी के ऊपर डामरीकरण न होने से वाहनों की आवाजाही से उड़ रही धूल में चलना मुश्किल हो रहा है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। चालकों को धूल से दिखाई न देने पर दुर्घटनाएं होने का खतरा भी बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर की प्रमुख सड़क खस्ता हो चुकी थी, बरसात के मौसम में गड्ढे हो चुके हैं। चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन का चलना भी मुश्किल हो गया था। सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई। टेंडर होने के बाद भी कार्य शुरू न होने पर मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद जिम्मेदार विभाग ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया। सड़क पर गिट्टी डालकर ऊंचा कर इतिश्री कर ली है। अब सड़क की उड़ती धूल से स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है। श्वांस व एलर्जी के रोगियों को परेशानी हो रही है। घाव में इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है।
सड़क पर पड़ी गिट्टी व धूल से वाहन चालकों को आगे का रास्ता दिखाई नहीं देता है। स्थिति यह है कि मन्नू पेट्रोल पंप से मंडी होकर इलाइट तक पहुंचने में बीस मिनट का समय लग रहा है।
विज्ञापन

----
शहर का है प्रमुुख मार्ग
झांसी की ओर से शहर में प्रवेश करने के लिए अधिकांश वाहनों की आवाजाही इसी मार्ग से होती है। इसके साथ ही जिले के अधिकांश गांव के किसान भी अपनी उपज मंडी इसी मार्ग से आते हैं। बिजली विभाग का कार्यालय, परिवहन कार्यालय भी इसी मार्ग पर हैं। ऐसे में यह मार्ग अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रतिदिन लगभग हजारों वाहनों की आवाजाही होती है।
---
सड़क का निर्माण शुरू हुआ तो लगा कि अब गड्ढों व हिचकोलों से राहत मिलेगी, लेकिन डामर न होने से धूल के गुबार उड़ने से दिखाई तक नहीं दे रहा है। संजीव
---
सड़क पर उड़ रही धूल आंखों व अन्य बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। शीघ्र ही सड़क की मरम्मत कराई जाए। जिससे यातायात सुगम हो सके। अरविंद कुशवाहा
---
धूल से श्वांस व एलर्जी के रोगियों को परेशानी होती है। इसके अलावा खुले घाव में धूल के कणों से संक्रमण का खतरा बना रहता है। इससे बचने के लिए फुल कपड़े पहने और मुंह पर मास्क व तौलिया बांध कर निकलें।
विज्ञापन

- डॉ. नीलांजलि दुबे, फिजीशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें