फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े अपराध में लिप्त होने पर होगी माफिया की कार्रवाई

विज्ञापन
डीआईजी की अपराध समीक्षा बैठक में मौजूद एसपी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शासन की मंशानुसार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी जोगेंदर सिंह ने ललितपुर, झांसी और जालौन जिला के पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध समीक्षा की बैठक ली। जिसमें उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को बड़े एवं आदतन अपराधियों के लिए अपराधों में लगातार लिप्त होने पर उनके खिलाफ माफिया की श्रेणी में लाकर कठोर कार्रवाई करने और दस वर्षों में कच्ची शराब के मामलों में अपराधियों के सत्यापन कराए जाने और मिशन शक्ति फेज-3 के तहत हर थाना क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग, एंटी रोमियो स्क्वॉयड और शक्ति मोबाइल रहेंगी। हर समय क्रियाशील रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने अपराध समीक्षा बैठक के दौरान झांसी, जालौन के साथ ही ललितपुर के पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक को निर्देश दिए कि जनपद में अपराधियों पर रासुका, गैंगेस्टर, गैंगरेप, हत्या, लूट डकैती और जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई के लिए टास्क दिया। जिन अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, उन्हें टीम बनाकर गिरफ्तार किया जाए और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के अलावा सक्रिय अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी के निर्देश दिए। वहीं, बीते दस वर्षों में कच्ची शराब के मामलों में संलिप्त अपराधियों का सत्यापन कराए जाने और उनके द्वारा बनाई गई संपत्तियों को जब्त एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला संबंधी अपराधों का त्वरित गति से निष्पक्ष रूप से निस्तारण कराया जाए।
महिला अपराधों को रोकने, कच्ची शराब और लूट, हत्या जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें