फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: होटल कर्मचारियों की मारपीट में युवक की कुएं में गिरकर मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 07 Feb 2022 01:30 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

राजघाट रोड स्थित विवाह घर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। वहां उसके एक साथी का विवाह घर के गेट पर विवाह घर के वेटरों के साथ विवाद हो गया। वेटरों ने उन सभी युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर मारपीट कर दी। उन्हीं से बचकर भागते समय रितिक राठौर कुएं में गिर गया।
विज्ञापन
कुएं से युवक का शव निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहल्ला पिसनरी बाग स्थित शादी विवाह घर में बीते रविवार की रात को कुछ युवकों का होटल कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया। इस पर होटल कर्मचारियों ने युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और भागते समय एक युवक होटल के सामने खेतों में एक कुएं में गिर गया। अगले दिन सोमवार की सुबह युवक का शव कुएं में उतराता मिला। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नदीपुरा स्थित राठौर भवन निवासी रितिक राठौर पुत्र जय कुमार राठौर रविवार की रात को करीब नौ बजे अपने पांच दोस्तों के साथ पिसनरी बाग राजघाट रोड स्थित विवाह घर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। वहां उसके एक साथी का विवाह घर के गेट पर विवाह घर के वेटरों के साथ विवाद हो गया। वेटरों ने उन सभी युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर मारपीट कर दी। विवाद होने पर वहां काफी भीड़ भी जमा हो गई थी। युवकों के गलती मानने के बाद भी वेटर नहीं माने और युवकों के साथ जमकर मारपीट करते रहे।

विज्ञापन

सुबह परिजनों को कुएं में उतराता मिला शव

इस पर सभी लड़के जहां जगह मिली कहां भागे, लेकिन इसी दौरान रितिक राठौर भागते समय होटल के सामने सड़क के दूसरी ओर खेतों में बने एक कुएं में जा गिरा। जबकि बाकी युवक अपनी गाड़ी से भाग खड़े हुए। देर रात तक जब रितिक अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने कोतवाली पुलिस में उसकी गुमशुदगी की सूचना दी और उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह परिजन विवाह घर के पास खोजबीन करते हुए पहुंचे, जहां विवाह घर के सामने सड़क के दूसरी ओर खेतों में स्थित कुआं में शव उतरता मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें