ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी
- फोटो : अमर उजाला
जाखलौन क्षेत्र के दावनी गांव में शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिसके नीचे दबने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम दावनी में खंडा पत्थर से भरा एक ट्रैक्टर ललितपुर से ग्राम दावनी जा रहा था। अभी ट्रैक्टर गांव में प्रवेश ही कर रहा था कि इससे पहले ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेतों में जा पलटा। इससे ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूर नीचे गिर गए और ट्रैक्टर उनके ऊपर गिर गया। दोनों मजदूरों की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों शवों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।