फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ललितपुर की टीम ने सदर विधायक कप पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में राज इलेवन की टीम को हराया, आकिब रजा बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तुवन मंदिर ग्राउंड में चल रहे सदर विधायक कप 2026 में रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में ललितपुर इलेवन व राज इलेवन की टीम आमने सामने रही, जिसमें राज इलेवन को हराकर ललितपुर ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। मैच के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर आकिब रजा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
ललितपुर इलेवन और राज इलेवन के बीच हुए फाइनल मुकाबले में राज इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निराशाजनक शुरूआत की। शुरुआती 5 ओवर में टीम की हालत काफी खराब नजर आई। लेकिन आकाश राठौर ने टीम का स्कोर बोर्ड संभाला और 27 गेंदो में बेहतरीन 69 रन बनाए। इनके अलावा सरफराज ने 35 रन और शिवम राजा ने 19 रन का योगदान दिया। इससे टीम 15.2 ओवर में 173 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ललितपुर इलेवन की ओर से आकिब रजा ने चार ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट लिए, तो वहीं आसिफ अन्ना ने भी 4 विकेट झटककर राज इलेवन का विजयी रथ रोक दिया। ललितपुर इलेवन की टीम ने 14 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। राज इलेवन को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैन ऑफ द मैच आकिब रजा को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता व उपविजेता टीम को इनाम स्वरूप नकद राशि दी गई। इस दौरान सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, जिला सहकारी बैंक के सभापति रमेश लोधी, प्रदीप चौबे, हरिराम निरंजन, बब्बू राजा बुंदेला, धमेंद्र पाठक, रामेश्वर, देवेंद्र श्रीवास्तव, कमलापत रिछारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें