फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News : फांसी के फंदे पर लटका मिला पांचवीं में पढ़ने वाले बालक का शव, पुलिस कर रही है पड़ताल

Sat, 11 Jun 2022 12:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : istock
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के मौहल्ला बड़ापुरा में एक 10 वर्षीय बालक का शव उस दिन निर्माणाधीन मकान में लटका मिला। बालक तीन घंटे से लापता था। शहर के मोहल्ला बडापुरा निवासी सोनू कुशवाहा (10) पुत्र रामचरण कुशवाहा शुक्रवार की शाम पांच बजे अचानक घर से लापता हो गया।

विज्ञापन


शाम को उसकी मां को जब वह काफी देर तक दिखाई नहीं दिया, तो उसने अन्य परिजनों से पूछा। लेकिन कोई कुछ भी नहीं बता सका, जिस पर उसने मोहल्ले में उसकी तलाश की। फिर भी उसके बारे में कुछ भी पता नहीं लग सका। 

रात करीब आठ बजे अपने दूसरे निर्माणाधीन मकान पर पहुंची तो बेटे का शव कमरे में कुंदे पर रस्सी के फंदे पर लटक रहा था। जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी सदर फूलचंद, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी परिजनों से ली लेकिन फांसी लगाने का कारण परिजन नहीं बता सके। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर दी है। बालक पांचवी में पढ़ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें