फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: खाद लेने जा रहे किसान की बाइक फिसल जाने से हुई मौत, साथी घायल

Wed, 10 Nov 2021 02:28 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

बार क्षेत्र के गांव सेमरा भाग नगर निवासी लखनलाल और उसका साथी शिवराज भागी बुधवार सुबह बाइक से खाद लेने के लिए ब्लॉक मुख्यालय जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर बाइक फिसल गई। इस घटना में ज्यादा चोट लगने के कारण लखनलाल की मौके पर मौत हो गई जबकि शिवराज घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार थाना क्षेत्र के सेमरा नगर में बाइक फिसलने से एक किसान की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन

बार क्षेत्र के गांव सेमरा भाग नगर निवासी लखनलाल और उसका साथी शिवराज भागी बुधवार सुबह बाइक से खाद लेने के लिए ब्लॉक मुख्यालय जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर बाइक फिसल गई। इस घटना में ज्यादा चोट लगने के कारण लखनलाल की मौके पर मौत हो गई जबकि शिवराज घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नही लगाए थे जिससे दोनों लोगो के सिर व चेहरे पर चोट आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एवं घायल के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें