फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur Assembely Election 2022: जानें, अपने विधायक को, ललितपुर सदर से भाजपा ने मारी बाजी 

Thu, 10 Mar 2022 06:42 PM IST
रत्नेश मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
विज्ञापन
news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के रुझानों में बीजेपी एक बार फिर बाजी मारती नजर आ रही हैं, वहीं सपा ने भी पिछली बार से अच्छा प्रदर्शन करते हुए सीटों की सैंचुरी लगा दी है। बुंदेलखंड के यूपी से लगे इलाके भी चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहे। कानपुर, झांसी, ललित पुर जैसे जिले बुंदेलखंड इलाके के अंतर्गत आते हैं। इन इलाकों के ज्यादातर जगहों पर भाजपा अपने प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी पर भारी पड़ रही है। हालांकि इस चुनाव में दोपहर बाद के रुझानों से समाजवादी पार्टी का ग्राफ भी काफी हद तक सुधरा है लेकिन बहुमत की ओर तो भाजपा ही बढ़ रही है। 
विज्ञापन


इधर ललितपुर सदर से भाजपा प्रत्याशी रामरत्ना कुशवाहा चुनाव जीत चुके हैं।  इस सीट पर लगातार उतार-चढ़ाव लगा रहा है। 1989 से 1996 तक चार विधानसभा चुनावों में भाजपा से अरविंद कुमार लगातार विधायक चुने गए। 2002 में कांग्रेस से बीरेंद्र सिंह बुंदेला चुनाव जीते और 2007 में बसपा से इंजीनियर नाथूराम कुशवाह विधायक बने। 2012 में बसपा से रमेश चंद्र कुशवाह और 2017 में भाजपा के रामरतन कुशवाह विधायक चुने गए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें