फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: जिंदा बेटी की श्रद्धांजलि, प्रेम विवाह से नाराज घर वालों ने पत्र बांटकर रखी शोक सभा

Sat, 13 Sep 2025 11:01 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

ऐसा ही मामला पहले भी आ चुका है जिसमें जैन समाज के एक परिवार ने बेटी के प्रेम विवाह करने पर शोक सभा रखी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर में माता-पिता ने अपनी जिंदा बेटी की शोक सभा रखी। बेटी ने प्रेमी के साथ घर से भागकर कोर्ट मैरिज की थी। इससे नाराज लड़की के परिजनों ने उसे मृत घोषित कर उसके शोकपत्र छपवाकर बांटे और उसकी याद में शोक सभा रखी। इसके साथ ही परिजनों ने पत्र पुलिस को भी दिया। ऐसा ही मामला पहले भी आ चुका है जिसमें जैन समाज के एक परिवार ने बेटी के प्रेम विवाह करने पर शोक सभा रखी थी।

विज्ञापन


कोतवाली सदर अंतर्गत निवासी एक महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री 30 जून को एक युवक के साथ अपनी राजी खुशी से चली गई थी। 18 दिन वाद वह इलाहाबाद कोर्ट से आर्य समाज के मंदिर द्वारा शादी कर एवं कोर्ट मैरिज करके आई थी। उसी समय ललितपुर में लौटकर के  घर रह रही थी, जबकि लड़का अपने घर रह रहा था। इसके बाद 4 सितम्बर को फिर से उक्त लडके के साथ उसकी पुत्री चली गई थी।  जिसे मध्यप्रदेश की अशोक नगर पुलिस ने उसके पति के साथ सुपुर्द कर दिया था। जिसके बाद से उसके परिवार को पुत्री से कोई लेना देना नही है। न ही घर की प्रोपट्री व जमीन जायजाद में कोई हिस्सेदारी सरोकार रहेगा। महिला ने यह भी बताया कि ऐसे में उसकी पुत्री भविष्य में कोई भी अप्रिय घटना कारित करती है या उक्त दोनों लोग कुछ कर लेते हैं। तो इसके जिम्मेदार वह स्वयं होंगे। 

परिवार ने रखी शोक सभा 

वायरल हो रहे शोक संदेश के कार्ड पर पुत्री की फोटो लगी हुई है। उसके बगल में लिखा है, ‘अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि छोटी पुत्री का आकस्मिक निधन दिनांक 4 सितंबर 2025 दिन बृहस्पतिवार को हो गया है। परिवार ने शुक्रवार को शोक सभा रख कर सभी रिश्तेदारों को बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें