फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने पर 250 के खिलाफ मुकदमा, पिता सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 14 Oct 2021 11:11 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

UP Lalitpur Rape Case: दुष्कर्म में नामजद सपा और बसपा जिलाध्यक्ष के पक्ष में पैदल मार्च निकाला गया था इस दौरान उन्होंने पहचान उजागर कर दी।
 
विज्ञापन
अस्पताल में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर निवासी एक किशोरी ने मंगलवार को सपा-बसपा जिलाध्यक्ष समेत 28 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए बुधवार को झांसी के सपा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने सपाइयों के साथ पैदल मार्च निकाला था।

विज्ञापन


इस दरम्यान डीएम और एसपी को ज्ञापन भी सौंपे गए थे। आरोप है कि इस दौरान सपाइयों ने पीड़िता की पहचान उजागर कर दी, जिसके चलते झांसी के सपा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप समेत 250 लोगों के पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही इन सभी पर धारा 144 के उल्लंघन का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़िता का पिता और सपा जिलाध्यक्ष का भाई गिरफ्तार
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी पीड़िता के पिता, सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव के भाई अरविंद यादव तथा पीड़िता के दो नामजद रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश लगातार जारी हैं। इस पूरे घटनाक्रम से ललितपुर की सियासत गरमाई हुई है।
विज्ञापन


28 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था
मंगलवार को थाना कोतवाली में एक किशोरी ने अपने पिता, चाचा, ताऊ के अलावा सपा और बसपा के नेताओं समेत 28 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को सुबह इसकी खबर लगते ही जिले की सियासत में उबाल आ गया। झांसी से सपा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप के नेतृत्व में भारी संख्या में सपाई ललितपुर पहुंच गए। उन्होंने पैदल मार्च निकाला और डीएम-एसपी को ज्ञापन देकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। इन लोगों का कहना है कि एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। 

पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। वहीं, बसपा की ओर से भी प्रशासन के समक्ष यही मांग रखी गई। इसी बीच शाम को मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़ित किशोरी के बयान दर्ज किए गए। सुरक्षा के लिए किशोरी के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें