फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: इंदौर जा रही बस जामनी नदी में गिरी, ग्रामीणों ने यात्रियों को बचाया

Thu, 16 Sep 2021 10:38 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर

सार

ग्रामीणों ने नदी में गिरी बस से 25  यात्रियों को निकाला। किसी को भी चोट नहीं आई है। बस को नदी से निकलवाने के लिए क्रेन बुलाई गई है। जल्द ही बस निकाल ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर में बृहस्पतिवार की देर शाम बार से इंदौर जा रही बस बानपुर क्षेत्र स्थित पुतली घाट के रपटे से निकलते समय नदी में जा गिरी। इससे हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने नदी में गिरी बस से 25  यात्रियों को निकाला। किसी को भी चोट नहीं आई है।

विज्ञापन

इस समय जामनी नदी पर बने पुतली घाट के रपटा से दो फुट ऊपर से पानी निकल रहा है। इसी रपटे से लोगों का आवागमन होता है। शाम करीब 7.30 बजे बार से महरौनी होते हुए इंदौर जाने वाली बस पुतली घाट के रपटा को पार कर रही थी। चालक अंदाज से बस को निकाल रहा था। इसी दौरान बस रपटे से उतर कर नदी में गिर गई।
बस के नदी में गिरते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। यह देख रपटे के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने नदी में गिरी बस के अंदर से सवारियों को बाहर निकाला। सभी को घाट पर किनारे पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ महरौनी केशवनाथ ने बताया कि गांव वालों ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कोई भी यात्री चोटिल नहीं हुआ है। बस को नदी से निकलवाने के लिए क्रेन बुलाई गई है। जल्द ही बस निकाल ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें