फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत, बहन की शादी का कार्ड देकर घर लौटते समय हुई दुर्घटना

Sun, 10 May 2026 12:04 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

एमपी के जिला सागर निवासी बबलू की बहन की 14 मई को शादी होनी है। जिसके कार्ड लगाने के लिए वह अपने चाचा के साथ गया था। घर लौटते समय थाना गिरार अंतर्गत ग्राम भीकमपुर के पास दुर्घटना हो गई। जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना गिरार के ग्राम भीकमपुर व गिरार के बीच सड़क दुर्घटना में चचेरी बहन की शादी का कार्ड लेकर लौट रहे मध्यप्रदेश के शाहगढ़ निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना गिरार पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


14 को है बहन की शादी
मध्यप्रदेश के जिला सागर के शाहगढ़ निवासी बब्लू (19) पुत्र देवी सहरिया की चचेरी बहन की 14 मई को शादी है। जिस पर वह अपने चाचा नन्हें के साथ थाना मदनपुर के ग्राम गोरा कछया में अपनी बुआ के यहां चचेरी बहन की शादी का कार्ड देने गया था। शुक्रवार को ही रात में वह अपने घर के लिए चाचा के साथ वापस घर लौट रहा था और जैसे ही वह थाना गिरार के अंतर्गत ग्राम भीकमपुर के पास ही पहुंचा था, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर थाना गिरार पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक का है एक बेटा
मृतक के चचेरे भाई दिनेश ने बताया कि मृतक के एक बेटा है और वह दो भाई व एक बहन में बड़ा था। वहीं, थाना गिरार पुलिस मृतक के चाचा नन्हें से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें