रनगांव (मड़ावरा)। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम उल्दनाकलां में एक युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
ग्राम उल्दनाकलां निवासी रामराजा (28) ने शुक्रवार को फसल में इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिससे वह बेसुध होकर गिर गया। परिजन उसे बदहवास हालत में देख मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार रामराजा ने शराब के नशे में यह कदम उठाया है। हालांकि, युवक द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। संवाद