फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मॉडल शॉप और दुकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पुलिस की गश्त और पिकेट ड्यूटी को धता बताते हुए बुधवार रात चोरों ने शहर के सबसे व्यस्ततम स्थान एनएच-26 स्थित दो दुकानों को निशाना बनाया। अंग्रेजी वाइन एंड बियर मॉडल शॉप और एक मशीनरी की दुकान की शटर को टेढ़ा कर इनके कैश काउंटर से लाखों की नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने दोनों दुकानों का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

कोतवाली सदर अंतर्गत एनएच-26 पर मोहल्ला चौकाबाग में शराब की दुकान है। बुधवार रात में सेल्समैनों ने दुकान को बंद किया और शटर में ताला लगाकर घर चले गए। तड़के चोरों ने दुकान की शटर को टेढ़ा किया और अंदर घुसकर यहां रखे दो कैश काउंटर में रखी लाखों की नकदी चुरा ले गए। बृहस्पतिवार सुबह जब लोग सड़क से गुजरे तो उन्हें शराब दुकान की शटर टूटी दिखाई दी। उन्होंने इसकी सूचना दुकान संचालक सत्यनारायण राय निवासी ग्राम मसौराखुर्द को दी।
वे मौके पर पहुंचे और डायल-112 को सूचना दी। दुकान के अंदर के काउंटर को चेक किया तो करीब 1.60 लाख रुपये गायब थे। सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो उसमें दुकान के अंदर एक युवक जोकि टीशर्ट पहने था, वह तौलिया में कैश काउंटर से रुपया चोरी कर बांधते दिखाई दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सहित टीम मौके पर पहुंची। दुकान संचालक सत्यनारायण राय ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मवेशी बाजार में भी बोला धावा : चोरों ने पुराने एनएच-26 पर मवेशी बाजार स्थित मातोश्री ट्रेडर्स में घटना को अंजाम दिया। यह दुकान अशोक जैन शिवाजी की है। इस दुकान पर उनके दोनों पुत्र अर्पित और आकाश जैन बैठते हैं। दुकान पर डीजल इंजन, हैंडपंप, नलकूप मोटर, चक्की, पाइप सहित मशीनरी व पार्ट का सामान बिकता है। बुधवार रात दुकान संचालक शटर बंद कर चले गए थे।
देर रात में शटर को टेढ़ा कर चोरों ने यहां कैश काउंटर में रखे करीब डेढ़ से दो लाख रुपये चोरी कर लिए। कोतवाली प्रभारी ने दुकान का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें