ललितपुर। रंगपंचमी के दिन जखौरा क्षेत्र के अंतर्गत राखपंचमपुर में स्थित श्री सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में मेला लगा है। यहां यूपी-एमपी के कई क्षेत्रों से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।
मेले में पूजन से पूर्व राम-जानकी मंदिर से सुबह 11 बजे धूमधाम से भगवान के विमान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु खूब झूमे और मंदिर की भभूत को शरीर पर लगाया। मान्यता है कि इससे चर्म रोग ठीक हो जाता है। है। मंदिर परिसर में लगे मेले में झूला, खेल-खिलौने की दुकानें व मिट्टी के बर्तनों की खूब खरीदारी की गई। जगह जगह सीसीटीवी व ड्रोन कैमरा से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। सीओ सदर अभय नारायण राय ने सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान प्रभारी तहसीलदार सदर नरेश चंद्र, नायब तहसीलदार भानुप्रताप, ग्राम प्रधान राखपंचमपुर राजपाल सिंह यादव, प्रभारी निरीक्षक जखौरा मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद