फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बाबा सदनशाह पर आज होगा 106वें उर्स का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बाबा सदनशाह पर उर्स तैयारियां पूर्ण हो गई है, कोरोना काल के बाद पहली बार उर्स में रौनक दिखाई दे रही है। सदनशाह मैदान में दुकानें सज गई हैं, तो वहीं मनोरंजन के लिए कई तरह के झूले लगाए गए हैं। इस बार कब्बाली का भी विशेष आयोजन रखा गया है।
विज्ञापन

बाबा सदनशाह पर 106वें उर्स का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सदनशाह व गिन्नोट बाग के आसपास दुकानों को सजा ली गई हैं। हर वर्ष भांति इस वर्ष भी चीनी मिट्टी बने कप प्लेट आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके आलवा मिट्टी व लोहे बर्तन की दुकानों भी सज गई हैं। इसके साथ ही बच्चों को लुभाने के लिए तरह-तरह खिलौने उर्स में बिकने को आ गए हैं, इसमें सबसे ज्यादा लाइटिंग वाले खिलौने हैं। प्रशासन व पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इतजाम किए हैं। मजार की समीप कब्बालों के लिए भव्य मंज सजाया जा रहा है। तो वहीं मंच की पीछे उर्स कमेटी व अन्य समाजसेवी संस्थाओं के टेंट लगाए गए हैं। पार्किंग के लिए अभिलाषा पेट्रेाल पंप, पुलिस अधीक्षक आवास के समीप व फुटा बंगला के मैदान में व्यवस्था की गई है। शाम के समय बिना अधिकृत परमिट के वाहनों का का प्रवेश उर्स ग्राउंड में नहीं होगा। पुलिस ने सुरक्षा के लिए सादा वर्दी में भी महिला व पुलिस बल तैनाती की है, जिससे शोहदों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें