फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में पैसों की मांग के वायरल ऑडियो में जिलाधिकारी ने बिठाई जांच

विज्ञापन
hospital 1.jpg - फोटो : hospital 1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक महिला कर्मी से सुविधा शुल्क मांगने का ऑडियो वायरल होने के मामले में डीएम ने जांच बैठा दी है। बीते दिनों भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक ने वायरल ऑडियो को संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के सह संयोजक संजय प्रताप सिंह तोमर ने जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी द्वारा अनियमितताएं बरती जा रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत एक एएनएम से वेतन निकालने के एवज में पैसों की मांग की गई है। जिसका ऑडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने संबंधित कर्मचारी की संपत्ति की जांच करने की मांग की है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस ऑडियो में एक व्यक्ति द्वारा संविदा में कार्यरत एक महिला कर्मी से जिलाधिकारी कार्यालय में मौजूद होने की बात कही जा रही है। वह व्यक्ति कह रहा है कि मैं जिलाधिकारी कार्यालय में हूं, अब बताओ तुम्हारा क्या करना है? साथ ही एक अधिकारी से बात कर बचाने की एवज में सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। व्यक्ति द्वारा कहा जा रहा है कि आप मेडिकल लगाने में फंस जाएगी। पैसे दे दो, मैं तुम्हें बचा लूंगा। इस पर महिला घबरा कर मांगी जा रही रकम देने के लिए तैयार हो जाती है। महिला सैलरी आने पर उसमें से पैसे देने की बात कर रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में एक कर्मचारी द्वारा महिला कर्मचारी से पैसों की मांग के वायरल ऑडियो के मामले में तथ्य जुटाए जा रहे हैं। जिसके बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अन्नावि दिनेश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें