फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में पिता व बेटी के बाद अब महिला की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो रूपा - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के नदनवारा गांव में मंगलवार को ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी थी। जिसमें चार वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि उसके घायल पिता की झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। दुर्घटना में घायल महिला की भी झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। पति पत्नी का पोस्टमार्टम झांसी में ही किया गया।
विज्ञापन

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम नौहरकलां निवासी सुनील (30) पुत्र प्रभुदयाल उर्फ तिरुआ अपनी पत्नी रूपा (25), अपनी बेटी कनक (4) एवं बेटा दिव्यांश (2) के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम भौंरसिल जा रहा था। जब वह मोटरसाइकिल से ग्राम नदनवारा के पास भौंरसिल तिराहा हाईवे पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार सभी चारों घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां बेटी कनक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। जबकि गंभीर रूप से घायल कनक के माता पिता को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था, जिसमें मंगलवार की देर शाम को सुनील की उपचार के लिए झांसी मेडीकल कॉलेज में मौत हो गई थी। इसके बाद रात में ही उपचार के दौरान रूपा की भी मौत हो गई। दोनों पति पत्नी का पोस्टमार्टम झांसी और उनकी बेटी कनक का पोस्टमार्टम बुधवार को ललितपुर में कराया गया है। सुनील के बड़े भाई शिशुपाल ने बताया कि उसका छोटा भाई सुनील अपनी पत्नी व दोनों बच्चों के साथ भौंरसिल में मंदिर जा रहा था, तभी रास्ते में भौंरसिल तिराहा पर ट्रक की टक्कर से यह हादसा हो गया। जिसमें उसके छोटे भाई सुनील, उसकी पत्नी रूपा एवं उनकी बेटी कनक की इस दुर्घटना की वजह से मौत हुई है।
ग्राम नदनवारा के पास डीसीएम की टक्कर से बाइक पर सवार पति, पत्नी और उनकी चार वर्षीय बेटी की मौत हुई है। उक्त मामले में थाना जखौरा पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।
विधायक ने पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचकर जताया शोक
ग्राम नदनवारा में हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी और उनकी बेटी की मौत के मामले में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी ली और शोक संवेदना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें