बीमारी से परेशान महिला ने कीटनाशक खाकर दी जान
ललितपुर। थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में एक महिला ने टीबी की बीमारी से तंग आकर रविवार को कीटनाशक खा लिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर निवासी हल्ली (40) पत्नी रामनरेश कुशवाहा को करीब दस साल से टीबी रोग से परेशान चल रही थीं। परिजन उसका उपचार भी करा रहे थे लेकिन उसे कोई लाभ नहीं हुआ और उसकी हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती चली गई। रविवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उसने बीमारी से परेशान होकर घर में रखा कीटनाशक खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो महिला जमीन पर पड़ी तड़प रही थी।
परिजन उसे उपचार के लिए मड़ावरा सीएचसी केंद्र ले गए, जहां उसकी हालत खराब होने पर चिकित्सकाें ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों मे उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के जेठ राम प्रसाद ने बताया कि मृतका के दो बेटे हैं और उसके पति खेती करते हैं।