फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत मां की जय नहीं बोलने वाले संविधान विरोधी

Wed, 23 Mar 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
विज्ञापन
कल्‍याण्‍ा ‌स‌िंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि आज कुछ लोग कहते हैं कि वह भारत मां की जय नहीं बोलेंगे। जय नहीं बोलने वाले संविधान का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने इतिहास के फिर से लेखन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि अंग्रेजों के चाटुकार इतिहासकारों ने सच्चाई नहीं लिखी है।
विज्ञापन


मंगलवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई के बलिदान दिवस समारोह में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने तुवन मंदिर प्रांगण में लोगों का आह्वान किया कि वह नशा मुक्त, जुआ मुक्त, गंदगी मुक्त और साक्षरतायुक्त देश बनाएं। साथ ही कहा कि शिक्षित बनें, संगठित बनें और संघर्ष करें। इसके लिए एक-एक हॉकी खरीदें। हाथ में हाकी आएगी तो वीरता के संस्कार अपने आप आ जाएंगे। उन्होंने बिना नाम लिए कटाक्ष किया कि कुछ लोग कहते हैं कि भारत माता की जय नहीं बोलेंगे। देशवासियों ने भारत देश को मां का दर्जा दिया है। ऐसे में जय नहीं बोलने वाले लोग संविधान का अपमान कर रहे हैं। पठानकोट हमले के बाद कुछ लोग भारत मां के टुकड़े-टुकड़े करने के नारे लगा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि विचारों का मुकाबला विचारों से किया जाए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के दौरान महापुरुषों ने वंदेमातरम गाकर कुर्बानी दी थी। भारत मां की जय नहीं बोलने वाले अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इतिहासकारों ने रानी अवंतीबाई के बलिदान का कहीं लेखन नहीं किया। बाबू वृंदावन लाल वर्मा ने मध्य प्रदेश घूमकर रानी के बलिदान को खोज निकाला। अंग्रेजों के चाटुकार इतिहासकारों ने सन् 1857 के स्वतंत्रता संग्राम को गदर शब्द से निरूपित किया है। ऐसे चाटुकार इतिहासकारों द्वारा लिखे गए इतिहास का फिर से लेखन होना चाहिए। इसके लिए विशेषज्ञ इतिहासकारों का पैनल बनाया जाना चाहिए, ताकि सही इतिहास सामने आ सके। उन्होंने कहा कि इतिहासकारों ने ईमानदारी नहीं बरती, लेकिन यदि यही इतिहास लगातार पढ़ते रहे तो बच्चों में गलत संस्कार आ जाएंगे। वीरांगना अवंतीबाई किसी जाति की नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज की हैं। जो देश अथवा समाज अपने अतीत को भूल जाता है अथवा संस्कृति को भूल जाता है, वह समाज और देश मिट जाता है।
विज्ञापन


समारोह में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य, भाजपा विधायक रवि शर्मा, पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह, पूर्व मंत्री अरविंद जैन, पूर्व मंत्री रतन लाल अहिरवार, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण राजपूत, लक्ष्मी देवी राजपूत, कार्यक्रम संयोजक गंधर्व सिंह राजपूत, सीताराम नरवरिया, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह, हरदयाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, राजेश यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें