ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कार्यक्रम में मौजूद पत्रकार व राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ
- फोटो : LALITPUR
महरौनी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला स्तरीय सम्मेलन में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि देश की आजादी में पत्रकारों का बड़ा योगदान रहा। आजादी की लड़ाई में पत्रकारिता के माध्यम से लोगों में अलख जगाई, आज भी देश की हर समस्या पर कलम के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराते हैं। उन्होंने पत्रकार पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी के संघर्ष को बताते हुए कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से आजादी की जंग लड़ी। इस मौके पर तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश एवं अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस मौके पर तहसील कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। जिसमें तालबेहट तहसील अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी, मड़ावरा अध्यक्ष प्रियंक सराफ, पाली तहसील अध्यक्ष चौरसिया की देखरेख में महरौनी तहसील का निर्वाचन हुआ, संरक्षक पं. आशाराम तिवारी एवं हरी शंकर सोनी को बनाया गया। इस मौके पर जिले में पत्रकारों के निधन पर श्रद्धांजलि सभा की गई। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा अमर सिंह, सहकारी समिति के अध्यक्ष रजऊ राजा, जिलाध्यक्ष सुरेश कौतें आदि मौजूद रहे। संचालन प्रांतीय सदस्य विपिन बिहारी पांडेय और आभार महासचिव राजीव सिंघई ने व्यक्त किया।