पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा करते अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला पंचायत की सीटों का आरक्षण जारी होने से गांवों में चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। संभावित दावेदारों ने जीत की दहलीज तक पहुंचने के लिए अपना गणित बैठाना शुरू कर दिया ग्राम पंचायतों का आरक्षण जानने के लिए ग्रामीणों ने जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं।
शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की नीति जारी कर दी है। इसमें जिला पंचायत सदस्य पद के आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। शासन ने ग्राम प्रधान की आरक्षित सीटों की संख्या स्पष्ट कर दी है, लेकिन अभी ग्राम पंचायतवार आरक्षण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसे जानने के लिए लोग जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां भी मायूसी हाथ लग रही है। उधर, गांवों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई हैं।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने बैठक कर पंचायत चुनाव में एकजुटता का परिचय देने का आह्वान किया है। कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि पंचायत चुनाव में समाज के लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और एक- दूसरे का सहयोग करें। जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह परमार, बॉबी राजा पटसेमरा, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बेबी राजा बुंदेला, महामंत्री भगवत सिंह बैस, मुन्ना सिंह चौहान, जयहिंद सिंह परमार, भूपेंद्र सिंह बॉबी राजा, राजेंद्र सिंह राठौर, जंडेल सिंह, सतेंद्र सिंह, कल्याण सिंह राजावत, राजेंद्र सिंह राजावत, भरत सिंह चौहान, चंद्रपाल सिंह परमार, गोपाल सिंह चौहान, गुड्डे राजा, रविंद्र सिंह परमार आदि उपस्थित रहे।