ललितपुर। जिला स्टेडियम में खेल स्पर्धा सब जूनियर एवं सीनियर वर्ग बालक / बालिका खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वॉलीबॉल सीनियर बालक में संयुक्त विजेता स्टेडियम बिरधा एवं उपविजेता नगर और सीनियर बालिका में विजेता जीएचएस वीर एवं उपविजेता नगर क्षेत्र रहे। उधर, जखौरा ब्लॉक दैलवारा में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने किया।
खो-खो सीनियर बालक वर्ग में जखौरा विजेता और उपविजेता बिरधा और बालिका वर्ग में बिरधा विजेता एवं जखौरा टीम उप विजेता रही। जूनियर वर्ग खो-खो प्रतियोगिता बालक वर्ग में बिरधा विजेता एवं महरौनी उपविजेता और बालिका में नगर क्षेत्र विजेता एवं बिरधा (पाली) उपविजेता रहे। क्रिकेट सीनियर बालक में विजेता बिरधा ब्लॉक एवं उपविजेता नगर क्षेत्र एवं सब जूनियर बालक में विजेता नगर क्षेत्र एवं उपविजेता बिरधा की टीम रही। क्रिकेट सीनियर बालिका वर्ग में विजेता नगर क्षेत्र एवं उपविजेता बिरधा रहे। कबड्डी सीनियर बालक में संयुक्त विजेता नगर क्षेत्र व बिरधा और सब जूनियर बालक में विजेता महरौनी व उपविजेता नगर रहे।
कबड्डी सीनियर बालिका में विजेता नगर क्षेत्र एवं उपविजेता बिरधा और सब जूनियर बालिका में विजेता नगर क्षेत्र एवं बिरधा रहे। फुटबॉल सीनियर बालक में विजेता नगर क्षेत्र एवं उपविजेता जिला फुटबॉल संघ और सीनियर बालिका में विजेता जीजीआईसी महरौनी एवं उपविजेता नगर क्षेत्र रहे। 100 मीटर बालक रेस सीनियर में हर्ष राजा, निखिल यादव, शिवम पटेल एवं 100 मीटर बालिका रेस सीनियर में भारती साहू, महक बानो एवं सुरभि राजा विजेता रहीं। 100 मीटर बालक रेस सब जूनियर में अमन यादव, आशीष, धर्मेंद्र सिंह एवं 100 मीटर बालिका रेस सब जूनियर खुशी राजा, रक्षा यादव एवं पलक प्रजापति विजेता रही।
एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आरती साहू, खुशी राजा विजेता रही। 200 मीटर बालक रेस सीनियर में हर्ष राज, शिवम यादव, सुरेंद्र पाल एवं 200 मीटर बालिका सीनियर में आरती साहू, सुरभि एवं निकिता विजेता रही। 200 मीटर बालक रेस सब जूनियर में शिवम, विनोद कुमार, चंदन एवं 200 मीटर बालिका रेस सब जूनियर में खुशी राजा, चांदनी राजा एवं रागिनी कुशवाहा विजेता रही। 400 मीटर बालक रेस सीनियर में नितेश पटेल, सनी राजा, हर्ष राज एवं 400 मीटर बालिका रेस सीनियर में आरती, रेशमा एवं पूनम विजेता रही। 400 मीटर बालक सब जूनियर में आनंद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जयदेव एवं 400 मीटर बालिका सब जूनियर में खुशी राजा, चांदनी राजा एवं आरती विजेता रही। 800 मीटर बालक सीनियर में नितेश पटेल, सनी राजा, रूपेश झा एवं 800 मीटर बालिका सीनियर में प्रतीक्षा यादव, रेशमा एवं रवि कुमारी विजेता रहे। 800 मीटर बालक सब जूनियर में अंशुल, सुरेंद्र, निशांत एवं 800 मीटर बालिका सब जूनियर में दीपिका, आंशिक एवं गीता विजेता रहीं। लंबी कूद बालक सीनियर में सौरभ, धर्मेंद्र, रोहित एवं लंबी कूद बालिका सीनियर में महक बानो, राखी एवं कृष्णा विजेता रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, राज्य मंत्री प्रतिनिधि डॉ. सुरेंद्र कुमार पंथ,सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, डीआईओएस रामशंकर, बीएसए रामप्रवेश, जिला क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत, अजय पटेरिया, अशोक रावत, दिनेश गोस्वामी आदि उपस्थित रहे। यहां सभी विजेताओं को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।