फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम शहर का, सुविधाएं के नाम पर ठगा सा महसूस कर रहे वार्ड वासिंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर आठ मोहल्ला जुगपुरा में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। अधिकांश गलियों में सड़कें बनीं नहीं हैं और नालियां टूटी हैं। हालात यह है कि लोगों को पीने का पानी तक मयस्सर नहीं है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन

कुछ वर्षों पूर्व ब्लॉक जखौरा की ग्राम पंचायत जुगपुरा को अलग कर वार्ड बनाया गया था। ग्राम पंचायत से नगर पालिका परिषद का वार्ड नंबर आठ घोषित किया गया था। वार्ड में घोषित होने पर लोगों ने बेहतर विकास की उम्मीद लगाई थी। लेकिन लगभग पांच वर्ष बीतने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति जस की तस बनी हुई है। वार्ड में लगे 90 हैंडपंप में 25 खराब पड़े हुए हैं।
वार्ड के रामजानकी मंदिर के सामने मुख्य गली जर्जर है। साथ ही नाली निर्माण न होने से जलभराव हो गया है। इसके साथ ही पानी रास्तों से होकर खाली प्लॉटों में जमा हो रहा है। मोहल्ला में प्रस्तावित नेहरु युवा केंद्र की जमीन में हुए जलभराव से उठने वाली बदबू से लोगों का हाल बेहाल है। मोहल्ले में सफाई व्यवस्था तक दुरुस्त नहीं है। यहां पर कई स्थानों पर कचरे के ढ़ेर लगे हैं।
विज्ञापन

वार्ड में पाइप लाइन डाले जाने के दौरान सीसी सड़कों की खुदाई की गई, तीन वर्ष बाद भी सड़कों के गड्ढों और नाली की मरम्मत नहीं की गई है। सीसी रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। लिखित शिकायत के बाद भी सुधार नहीं किया गया है। सड़कों के प्रस्ताव स्वीकृत हैं, लेकिन टेंडर प्रक्रिया से सड़क नहीं बन पा रहीं हैं।
विज्ञापन

उदय प्रताप वार्ड पार्षद
वार्ड में सड़क और नाली का अभाव है। इससे घर से बाहर निकलने पर कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है।
- वंदना यादव
घर के बगल वाली गली में सड़क और नाली का निर्माण कराया जाए। इससे जलभराव की समस्या से निदान मिल सके।
- कृपाल सिंह
मोहल्ला में हल्के राजा के बगल से राजेश साहू के मकान तक कच्चे रास्ते में आवाजाही में परेशानी बनी हुई है।
- जुगलेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें