फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर सात बाइकों समेत गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

विज्ञापन
पुलिस लाइन में अंतरराज्जीय वाहन चोरों के साथ बरामद बाइक - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शहर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने कार्रवाई के दौरान दैलवारा रेलवे क्रॉसिंग के पास से दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से सात चोरी की बाइकें व एक तमंचा बरामद हुआ है। इस दौरान एक वाहन चोर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन

जनपद में अपराध की रोकथाम को लेकर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार द्वारा सर्तकता के निर्देश दिए गए हैं। इसके चलते विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा खासतौर पर मध्यप्रदेश से सटे सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार रात्रि को एसओजी व कोतवाली पुलिस की टीम ने सूचना पर दैलवारा क्रॉसिंग के पास संदिग्धों की तलाश में दबिश दी। इस दौरान चेकिंग में क्रॉसिंग के पास खड़े दो संदिग्धों से पूछताछ की, जिस पर वह दोनों पुलिस टीम को देखकर को भागने का प्रयास करने लगे, जिस पर एसओजी व कोतवाली पुलिस की टीमों ने घेराबंदी करते हुए दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया और एक मौके से भाग निकला।
उन्होंने अपने नाम रामसेवक उर्फ कल्लू व मुरारीलाल लोधी निवासी ग्राम सिलगन शहर कोतवाली बताया। उन्होंने बताया कि हम लोग मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश में गाड़ी चोरी कर बेचने के उद्देश्य से अपने घर पर सात मोटर साइकिलें रखे हैं। इन्हें बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में खड़े थे। तलाशी में रामसेवक के पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। फरार आरोपी का नाम मध्यप्रदेश के जिला अशोक नगर थाना चंदेरी के ग्राम कुंवरपुरा निवासी भरत लोधी बताया है। कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़ने वाली टीम में शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश चौबे, एसओजी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल, दैलवारा चौकी प्रभारी अतुल तिवारी, कांस्टेबिल गुलशन कुमार, अर्जुनसिंह, दिग्विजय सिंह, दिलेंद्र तिवारी, लोहा सिंह, अरूण त्रिपाठी, तेजप्रताप, अमित पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
रेकी कर करते बाइक चोरी
शहर में अधिकांश बाइक चोरी में चोर पहले रैकी करते हैं। अधिकांश तौर पर चोर सार्वजनिक स्थानों पर पहले से मौजूद होते हैं। इस दौरान देखते रहते हैं कि बाइक को खड़ी कर चालक संस्थान के अंदर चला गया है। इसी दौरान बाइक लेकर फरार हो जाते हैं। इसी तरह मोहल्लों में दरवाजे खड़ी बाइकों के आसपास भटकते रहते हैं। किसी के न टोकने व न देखने पर मौका पाकर लॉक खोलकर बाइक लेकर फरार हो जाते हैं। जनपद मुख्यालय पर जिला अस्पताल, घंटाघर के पास पालिका परिसर, रेलवे स्टेशन, नझाई बाजार, सुपर मार्केट और शहर की बैैंकों व मोहल्लों के सुनसान रास्तों से अधिकांश वाहन चोरी होने की सूचनाएं मिलती हैं। कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों तक में तस्वीर आ जातीं हैं। इसके बाद भी बाइक चोर पुलिस की पकड़ से दूर बने रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें