कैप्सन - ट्रैक्टर से घायल युवक
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट (ललितपुर)। खेत की जुताई को लेकर दो साझेदारों में चल रहे विवाद में ट्रैक्टर चालक ने एक युवक पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। युवक को गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया है। उधर, आरोपी मौके से भाग गया।
कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सुनौरी निवासी हरचरन और प्रीतम लोधी में खेती की जमीन के हिस्से को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा। रविवार को सुबह प्रीतम के परिजन खेत पर ट्रैक्टर लेकर जुताई करने पहुंचे। उन्होंने जब हरचरन के कब्जे वाली भूमि में ट्रैक्टर चलाना शुरू किया। तब मौके पर मौजूद हरचरन के पुत्र कृष राजपूत ने इसका विरोध किया तो ट्रैक्टर चालक ने गुस्से में कृष के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर गई और एक आरोपी को पकड़ लाई। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। कामता प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक तालबेहट ने बताया कि आरोपियों में से एक को कब्जे में ले लिया गया है। शिकायती पत्र आने पर कार्रवाई की जाएगी।