फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध छिपाने के बजाय तुरंत दें पुलिस को जानकारी : अपर जिला जज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंद्रोदय कुमार के निर्देश पर अपर जिला जज व प्राधिकरण सचिव कुलदीप सिंह ने विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। छात्राओं को महिला जागरूकता एवं संरक्षण कानून के विषय में जानकारी दी गई।
पनारी स्थित पहलवान गुरुदीन विधि महाविद्यालय में आयोजित शिविर में प्राधिकरण सचिव कुलदीप सिंह ने कहा कि बेटियों का शिक्षित होना आवश्यक है। वे पढ़-लिखकर उच्च पदों पर पहुंचती हैं और देश का गौरव बढ़ाती हैं। यदि उनके साथ छेड़खानी की कोई घटना होती है तो तुरंत घर वालों के माध्यम से पुलिस को सूचना दें, जिससे दोषी पर कार्रवाई हो सके। घटना बिलकुल न छिपाएं, इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता है। कोई घटना होने पर 112 एवं 1090 पर तुरंत इसकी सूचना दें एवं किसी भी प्रकार की विधिक सहायता टोल फ्री नंबर 15100 पर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में वक्ताओं ने महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार, दहेज प्रथा, बाल-विवाह, अनिवार्य शिक्षा योजना, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा आदि के बारे में बताया। इस अवसर पर प्राचार्य महेश झा, जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल, तहसीलदार नरेश चंद्र, पैनल अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह चौहान, मनोरमा प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें