फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंहगाई के विरोध में युवक कांगेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को महंगाई के विरोध में शहर के मध्य स्थित एक पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अंकित यादव ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल से लेकर खाद्य वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जनता इस महंगाई से परेशान है लेकिन केंद्र और राज्य सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में यूपीए सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल 74 रुपये था तब केंद्र का टैक्स 14 और राज्य का 17 फीसदी था। अब केंद्र 32 और राज्य 23 फीसदी टैक्स ले रहे हैं। डीजल पर केंद्र का टैक्स 8 और राज्य का 12 फीसदी टैक्स था लेकिन अब केंद्र 35 और राज्य 15 टैक्स ले रहे हैं। यही वजह है कि पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव संजय जाटव ने कहा कि मध्यम वर्गीय लोग इस महंगाई से पूरी तरह टूट चुके हैं। शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वैभव जैन ने कहा कि बढ़ती महंगाई से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। मोदी सरकार ने जब झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल की है। जनता इनकी हकीकत समझ चुकी है। इस मौके पर पुनीत देवलिया, कमल किशोर दुबे, रोहित कुशवाहा, महेंद्र पनारी, गुलफान खान, अनुराग कौशिक, नीलेश पटेल, कुलदीप पाठक, राजा भैया यादव, अमन रैकवार, नारायण अहिरवार, पर्वत अहिरवार, राहुल सेन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें