फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की मार: नींबू के दामों ने खट्टे कर दिए दांत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। तेज गर्मी में इस बार नींबू ने लोगों के दांत खट्टे कर दिए हैं। बाजार में सेब 120 रुपये तो नींबू 300 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। जबकि एक किलो नींबू के दाम में आप छह किलो अंगूर या फिर पांच किलो संतरा खरीद सकते हैं। नींबू के साथ हरा धनियां,लौकी, तोरई, भिंडी और मिर्च के दाम भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

करीब 15 दिन पहले बाजार में नींबू सहित अन्य सब्जियों के दाम बाजार में आसमान छूने लगे थे। कारोबारियों के मुताबिक नींबू की स्थानीय स्तर पर अधिक पैदावार न होने से झांसी या अन्य मंडियों से मंगवाना पड़ता है। लगातार पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से माल का भाड़ा भी बढ़ रहा है इसका सीधा असर मंडी पर दिखने लगा। गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले नींबू 80 रुपये प्रति किलो था जबकि अन्य सब्जियों के दाम भी सामान्य थे, लेकिन नवरात्र शुरू होने से पहले ही सब्जियों के दामों में इजाफा होने लगा। सब्जियों पर छाई महंगाई से आम आदमी परेशान है।
50 कदम में दामों में दोगुना अंतर
सब्जियों की थोक मंडी और फुटकर मंडी के बीच करीब 50 कदम की दूरी है, लेकिन दोनों मंडियों में बिक रही सब्जियों के दामों में करीब दो गुना अंतर आ रहा है। सोमवार को थोक मंडी में नींबू 160 रुपये प्रति किलो ग्राम बिक रहा था। जबकि फुटकर मंडी में 300 रुपये किलो था। इसी तरह लौकी, कटहल, आलू, कच्चा आम, कटहल आदि फुटकर मंडी में दोगुने दामों पर बिके।
विज्ञापन

सब्जियों के दामों में तुलनात्मक अंतर (रुपये प्रति किलोग्राम)
सब्जी थोक रेट फुटकर रेट
नींबू 160 300
धनियां 15 40
हरी मिर्च 60 100
आलू 12 20
टमाटर 15 20
भिंडी 20 30
तौरई 20 30
लौकी 15 30
मंडी में नींबू कम आने पर पहले दाम चढे़ थे, लेकिन अब स्थिति सामान्य होती जा रही है। थोक मंडी से माल तो जाता है, लेकिन फुटकर मंडी में दाम क्यों कम नहीं हो रहे इसकी जानकारी नहीं है। -रघुवीर कुशवाहा, थोक कारोबारी
विज्ञापन

मिर्च सहित अन्य सब्जियों के थोक दामों में कमी आई है, लेकिन फुटकर मंडी में यह असर क्यों नहीं दिख रहा। इस संबंध में कुछ नहीं बता सकता। - सुरेश कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें