संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शुक्रवार की रात को पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार वाजपेयी ने पुलिस फोर्स के साथ शहर में संचालित होटल-लॉज में चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें डॉग स्क्वायड और एएस चेक टीम ने संदिग्ध लोगों और वस्तुओं की तलाश की।
पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों व सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त किया। आमलोगों और दुकानदारों से संवाद कर उनको सुरक्षा का भरोसा दिया। होटलों में ठहरे व्यक्तियों के संबंध में जानकारी करने सहित रजिस्टर देखे। एएस चेक टीम व डाॅक स्क्वायड ने संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, सीओ सदर अजय कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी सहित सभी चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मी शामिल रहे।