फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकतालिकाओं में नंबर न होने से गुस्साएं छात्रों ने दिया धरना

विज्ञापन
तीसरी लाइन के लिए रोड खुदाई का काम चालू - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के बीकॉम बीएससी के विद्यार्थियों की अंकतालिकाओं में नंबर दर्ज न होने से गुस्साएं छात्रों ने घंटाघर पर घरना प्रदर्शन किया। जानकारी पर एसडीएम डॉ संतोष उपाध्याय ने मौके पर जाकर उनकी समस्याएं सुनी और निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य अवधेश अग्रवाल ने भी छात्रों से वार्ता की।
विज्ञापन

छात्रों का आरोप है कि बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के द्वारा आए बीकॉम व बीएससी के विद्यार्थियों परीक्षा परिणामों में अनेक प्रकार की गलतियां हैं। आरएमवी कॉलेज के विद्यार्थियों की अंक तालिका पर अंक प्रदर्शित नहीं हुए हैं और कई बच्चों को फेल कर दिया गया है। बडौनिया महाविद्यालय महरौनी में आरएमवी कॉलेज के बीकॉम व बीएससी के विद्यार्थियों का सेंटर गया था। अंकतालिकाओं में नंबर न होने के कारण छात्रों ने सदर विधायक से लेकर डीएम व विश्वविद्यालय जाकर ज्ञापन दिया और अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जिन विद्यार्थियों की अंकतालिकाओं में नंबर दर्ज नहीं हुए उन्हें सात दिनों में सही कराया जाएगा। छात्रों ने कहा कि यदि समस्या का निस्तारण न हुआ तो वह आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। इस मौके पर कपिल पाठक, रोहित मिश्रा, आर्यन राठौर, साहिल गोस्वामी, प्रियंक, श्रुति, प्रिंस राठौर सहित कई छात्र मौजूद रहे।

एसडीएम को अपनी अंक तालिका दिखाते छात्र- फोटो : LALITPUR

घंटाघर पर ताली बजाकर प्रदर्शन करते छात्र- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें