ललितपुर। नया मंदिर में नवनिर्मित सुधासागर भवन के द्वितीय तल का लोकार्पण किया गया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गुरु की सच्चे पथ प्रदर्शक है। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर प्रबंधक महेंद्र चौधरी एवं जिनेंद्र जैन रजपुरावालों ने दीप जलाकर किया। मंगला चरण विजय जैन ने किया।
जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचिल ने कहा कि जैन संस्कृति काफी प्राचीन है। गुरु हमारे सच्चे पथ प्रदर्शक हैं। डा. अक्षय टड़ैया ने बताया कि नवनिर्मित भवन सर्व सुविधायुक्त है।
इस मौके पर मीना इमलिया, प्रदीप जैन सतरवांस, अक्षय अलया आनंद जैन, अमित जैन, संजीव जैन, नीरज जैन मुल्लन, मनोज जैन बबीना, विजय जैन नेता, आनंद चौधरी धनगौल, जिनेंद्र जैन, जिनेंद्र जैन थनवारा, प्रमोद जैन, वीरेंद्र जैन, गेंदालाल सतभैया,
भगवान दास कैलगुवा, वीरेंद्र जैन, राजकुमार जैन, कपूर चंद लागोन, अभय जैन, सत्येंद्र गदयाना, अभिषेक अनौरा, चक्रेश जैन, मनोज जैन, वरुण वैद्य मौजूद रहे।