फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लोक निर्माण विभाग व नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण अभियान

विज्ञापन
ढुरा बाजार में अतिक्रमण अभियान में दुकान तोड़ती जेसीबी मशीन - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में ढुराबाजार रामबाग के पास लंबे समय से लोक निर्माण विभाग की जमीन पर अतिक्रमण किए दुकानदारों के खिलाफ पीडब्लूडी और नगर पालिका ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान लगभग दो दर्जन से अधिक दुकानों को जेसीबी से तोड़ा गया। कई दुकानदार सामान को खोलकर तो कुछ ध्वस्त के बाद सामान को उठाते नजर आए। टीम को देखकर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

शहर के ढुराबाजार में रामबाग के पास लोक निर्माण विभाग की जमीन पर लंबे समय से अतिक्रमण बना हुआ था। यहां पर लगभग दो दर्जन से अधिक दुकानें थीं। इनमें कुछ कच्ची और कुछ में टिनशेड लगा था। सोमवार को लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर सदर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका परिषद द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चला कर दुकानों को ढाया गया। नगर पालिका की टीम जेसीबी, ट्रैक्टर व डंपर आदि लेकर पहुंची तो अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया।
अधिकांश दुकानदार पहले से ही अपनी दुकानों से सामान को खोलकर निकालते रहे। कुछ ने दो घंटे का समय मांगा, टीमें रुकी रहीं और दोपहर बाद जेसीबी मशीनों ने दुकानों को ढहाना शुरू कर दिया। इसके बाद लगातार 24 दुकानों को तोड़ा गया। दुकानों के टूटने के बाद कई दुकानदार अपने वाहन लाए और सामानों को ढोने लगे। दुकानें ध्वस्त होने से सामान दब गया, जिसे निकालकर ले गए। अतिक्रमण हटाने के दौरान सदर उपजिलाधिकारी डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी निहालचंद्र, लोक निर्माण विभाग अवर अभियंता नवजीत सिंह, सफाई और खाद निरीक्षक जितेंद्र स्वरूप तिवारी, संदीप कुमार, वरिष्ठ नजूल लिपिक सुधीर रावत, हेड स्वास्थ्य नायक संजय कुमार वाल्मीकि, पुरुषोत्तम नारायण, धीरेंद्र घावरी, बालकिशन और पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

लगभग 20 वर्ष से था अतिक्रमण
शहर की मुख्य सड़क के किनारे रामबाग के पास स्थित दुकानें लंबे समय से संचालित हो रहीं थी। इन दुकानों में अधिकांश वाहनों के मरम्मत के कार्य किए जा रहे थे। 24 दुकानों के टूटने से मैदान साफ हो गया है। दुकान संचालित कर रहे लोगों में मायूसी छाई रही। उन्होंने कहा कि अब उनके पास रोजगार के लिए स्थान नहीं बचा है।

ढुरा बाजार में अतिक्रमण में ध्वस्त दुकान का सामान उठाते दुकानदार- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें