फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के सिर से उठा साया: पति ने पत्नी के सिर पर पहले मारा तवा, फिर काटा गला; इस बात से गुस्सा था 'घरवाला'

Sun, 01 Oct 2023 05:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर

सार

Husband Murdered Wife in Lalitpur: सूचना पर जब मृतका के नाना ने कमरे का दरबाजा खोला तो अंदर जमीन पर खून से लथपथ आरती का शव पड़ा हुआ था। जबकि उसके दोनों बच्चे कमरे में चारपाई पर सोते हुए मिले। 
विज्ञापन
ललितपुर में पति ने की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के ललितपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू नगर में शनिवार देर रात अपने कमरे में सो रही आरती (24) के सिर पर उसके ही पति ने लोहे के तवा व हसिया से गले पर प्रहार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर पति मौके से भाग गया।

विज्ञापन

सूचना पर जब मृतका के नाना ने कमरे का दरबाजा खोला तो अंदर जमीन पर खून से लथपथ आरती का शव पड़ा हुआ था। जबकि उसके दोनों बच्चे कमरे में चारपाई पर सोते हुए मिले। 
विज्ञापन

वारदात की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। हत्या का कारण मृतका आरती के नाना नानी द्वारा अपनी करीब चार एकड़ जमीन को आरती के नाम कर दी थी जबकि पति उस जमीन को पत्नी से अपने नाम करने के लिए दवाब बना रहा था। जांच में पता चला कि आरती ने जमीन पति के नाम करने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें