फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कैसे हो यात्रियों की बसों की जानकारी, जब बस स्टैंड पर नहीं है समय सारिणी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में यातायात की सुविधा के लिए बसों का संचालन भले ही शुरू किया जा रहा हो। लेकिन, बस स्टैंड पर बसों के संचालन की समय सारिणी नहीं लगाई गई है। ऐसे में बस स्टैंड आने वाले यात्रियों को बसों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी नहीं हो पा रही है। कई तो जानकारी के अभाव में इंतजार कर अन्य डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर गंतव्य को जाने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में सुविधाओं की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड से प्रतिदिन लगभग 150 से अधिक निजी बसों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें कुछ बसें जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सागर, टीकमगढ़, अशोक नगर, गुना, शिवपुरी, दतिया के लिए चल रही हैं। वहीं अधिकांश बसें जिला मुख्यालय से तहसील, ब्लॉक व गांव के लिए चल रही हैं। वहीं बीते दिनों उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों को भी 16 रूट पर परमिट जारी होने के बाद चलाया जा रहा है। इससे यातायात की सुविधा तो मिल गई है। लेकिन बस स्टैंड पर बसों के संचालन की समय समय-सारिणी नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन

ललितपुर बस स्टैंड पर जल्द ही बसों की समय सारिणी अंकित कराई जाएगी। इससे यात्रियों को जानकारी हो सके और वे सुविधा का लाभ ले सकें।
- उमेश चंद्र आर्या, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम
-
शहर के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड पर बसों के संचालन की समय सारिणी जल्द ही लगवाई जाएगी।-विपिन चौधरी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें