फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्वेस्टर मैकेनिक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट के ग्राम गौना में बृहस्पतिवार को हार्वेस्टर सुधार रहे मैकेनिक ट्यूबवेल पर पानी पीते समय बिजली के तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जिला बहराइच निवासी सूरज (25) पुत्र प्रेम कुुमार हार्वेस्टर मैकेनिक था। वह ललितपुर में खराब होने वाली हार्वेस्टर को सुधारने के लिए पंद्रह दिन पहले आया था। बुधवार को दोपहर में वह थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम गौना में एक खेत में हार्वेस्टर सुधारने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह पास में ही एक खेत में लगे ट्यूबवेल पर पानी पीने के लिए चला गया। जहां जमीन पर नीचे ट्यूबवेल को जाने वाली विद्युत लाइन पर उसका पैर पड़ते ही वह करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देख उसके साथी मल्केश व उसके भाई रंजीत ने उसे किसी तरह तार से छुड़ाकर अचेत अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई रंजीत ने बताया कि मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें