फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात-दिन हैंडपंपों पर लग रही पानी भरने को भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के अधिकांश मोहल्लों में इन दिनों पेयजल का संकट बना हुआ है। विभागीय कर्मियों के लाख प्रयास के बाद भी आपूर्ति का समय नहीं बढ़ पा रहा है। नागरिकों को महज 10 से 15 मिनट की ही जलापूर्ति मिल पा रही है। इतने में पीने का पानी जुटाना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं, कई हैंडपंपों के खराब होने से लोगों को पानी के लिए लाइन लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चौबयाना, सरदारपुरा, मऊठाना, महावीरपुरा, श्रद्घानंदपुरा, रैदासपुरा, लक्ष्मीपुरा, गोविंद नगर में पिछले कई दिनों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। यहां 10 से 15 मिनट की जलापूर्ति की जा रही है। इससे इन मोहल्लों के लोग हैंडपंप पर निर्भर होकर रह गए हैं। कई आसपास के हैंडपंप के खराब होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वह सुबह उठते ही पानी के लिए इधर-उधर हैंडपंप तलाशते हैं, जहां पर भीड़ कम हो। इस तरह की स्थिति मोहल्ला नेहरू नगर में भी बनी हुई है। ढलान वाले क्षेत्रों में लोगों को पाइप लाइन का पानी मिल जाता है लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोग हैंडपंप से पानी जुटाते हैं। इस कारण हैंडपंपों पर लोगों की लाइन लगती है। कई लोग अपनी बारी के इंतजार में घंटों खड़े रहे हैं। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। पहले मोहल्ला नेहरू नगर में लोगों को टैंकर से पानी मिल जाता है, लेकिन विभाग ने टैंकर से जलापूर्ति प्रारंभ नहीं की है। इस तरह लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बच्चों को भी पानी भरने में परिवार के लोगों की मदद करनी पड़ रही है।
----
जल संस्थान की आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं है। टंकियां पूरी क्षमता के साथ भर रही हैं। इसके बाद भी आपूर्ति में कहीं दिक्कत है तो इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल सिंह, अवर अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें